Raaj Karega Maalik Song: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर की आने वाली फिल्म 'मालिक' का टाइटल ट्रैक 'राज करेगा मालिक' आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। यूट्यूब पर रिलीज होते ही यह गाना लोगों के बीच छा गया है। राजकुमार और मानुषी की केमिस्ट्री इस गाने में बेहद प्यारी लग रही है। गाने में राजकुमार राव का गैंगस्टर अवतार भी उनके फैन्स को पसंद आया है। इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं जबकि इसमें रैप एमसी स्क्वायर ने किया है। एमसी स्क्वायर ने इस गाने को अकासा के साथ मिलकर गाया है। यहां देखिए इस गाने का शानदार वीडियो...