Exclusive: तो इसलिए 'सहर होने को है' में बतौर माहिद कास्ट हुए पार्थ सम्थान, प्रोड्यूसर ने खोले राज

ashna malik

Updated Dec 3, 2025, 11:38 IST

कलर्स टीवी पर 'सहर होने को है' दस्तक दे चुका है। पार्थ सम्थान और ऋषिता कोठारी स्टारर 'सहर होने को है' के प्रोमो वीडियोज ने लोगों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था। वहीं अब शो का पहला एपिसोड भी सामने आ चुका है। हाल ही में जूम, टेली टॉक संग इंटरव्यू के दौरान प्रोड्यूसर ऋचा यामिनी ने शो की कास्टिंग, स्क्रिप्ट और कहानी को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि सहर के तौर पर वह किसी और को फाइनल कर चुकी थीं, जो पहले भी काम कर चुकी थी। लेकिन बाद में उन्हें लगा कि इस किरदार के लिए नया चेहरा होना चाहिए। वहीं ऋचा यामिनी ने पार्थ सम्थान की कास्टिंग पर भी चुप्पी तोड़ी है।