रानी के रुप में नजर आएंगी प्रियांशी यादव, टीआरपी के लिए शो में आएगा लीप

archana vashisht

Updated Aug 19, 2025, 19:47 IST

टीवी की चहेती एक्ट्रेस प्रियांशी यादव, जिन्होंने पांडय स्टोर सीरियल से काफी लोकप्रियता हासिल की। वहीं अब एक्ट्रेस अपने सबसे यूनीक शो 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' में नजर आ रहीं हैं। प्रियांशी ने हाल ही में टेली टॉक संग बातचीत में अपने नए शो के बारे में काफी कुछ बताया और इसी के साथ उन्होंने शो में निभाए गए किरदार की मुश्किलों के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे इतने भारी कपड़ों की आदत नहीं है और इतना महान किरदार निभाने में थोड़ा सा डर लग रहा है। इसी के साथ प्रियांशी यादव ने अपने को-स्टार सामर्थ्य गुप्ता की भी सराहना की। बता दें कि एक्ट्रेस शो में रानी संगयोगिता का किरदार निभा रही हैं।