Anant Ambani की बारात में रंग जमाने आए Priyanka Chopra-Nick Jonas, जश्न की रात में लगाएंगे चार चांद

ashna malik

Updated Jul 12, 2024, 16:11 IST

देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में कुछ ही वक्त बाकी रह गए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए हॉलीवुड के कई कलाकार भी भारत आए हैं, जिसमें किम कार्दशियन से लेकर जॉनसीना तक शामिल हैं। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा भी अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी के लिए भारत आई हैं। खास बात तो यह है कि निक जोनस भी उनके साथ शादी में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।