Arabia Kadali का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

Abhay

Updated Aug 2, 2025, 15:41 IST

Arabia Kadali Trailer Out: 'अरेबिया कडली' वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ये 8 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है। सत्यदेव और आनंदी की लीड रोल वाली ये तेलुगु सीरीज मछुआरों की कहानी दिखाती है, जो गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर विदेशी जेल में फंस जाते हैं। ट्रेलर में उनकी जिंदगी की जंग, आपसी दुश्मनी और एकजुटता की भावना दिखती है। कठिन हालातों में जीवटता और आशा की कहानी को ये सीरीज बड़े ही शानदार तरीके से पेश करती है। इसमें नासर, रघु बाबू जैसे दिग्गज स्टार्स भी अहम रोल में हैं।