PHURR Song: रिलीज हुआ कपिल शर्मा की 'किस किसको प्यार करूं 2' का पहला गाना, हनी सिंह ने किया रैप

Lalit Kumar

Updated Nov 14, 2025, 15:29 IST

PHURR Song: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अपनी फिल्म 'किस किसको प्यार 2' के साथ एक बार फिर बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं। हाल ही में कपिल शर्मा स्टारर का पहला गाना 'फुर्र' रिलीज हो गया है। इस गाने में कपिल शर्मा के साथ आयशा खान को बोल्ड अंदाज में देखा जा सकता है। इस गाने को यो यो हनी सिंह के साथ जोश बरार ने गाया है। गाने के बोल राज बरार ने लिखे हैं जबकि रैप के लिरिक्स लियो गरेवाल ने लिखे हैं। यहां देखिए गाने का वीडियो...