Ek Bihari 100 Pe Bhari Song: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का नया गाना 'एक बिहारी सौ पे भारी' यूट्यूब पर रिलीज होते ही ऑडियंस की पहली पसंद बन गया है। इस गाने को पवन सिंह के साथ गोल्डी यादव ने गाया है। गाने में रुबा खान का अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है। गाने के प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने को डायरेक्ट बिभांशु तिवारी ने किया है। यह यूट्यूब पर पवन सिंह के फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गाने का म्यूजिक भी शानदार है। यहां देखिए इस गाने का वीडियो...