Pavitra Rsihta एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 वर्ष की उम्र में निधन, कैंसर से जूझ रही थीं एक्ट्रेस

ashna malik

Updated Aug 31, 2025, 18:55 IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने अपनी एक्टिंग से एंटरटेनमेंट की दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई थी। लेकिन 38 वर्ष की उम्र में प्रिया मराठे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रिया मराठे बीते ढाई साल से कैंसर से जूझ रही थीं। रविवार की सुबह उन्होंने मीरा रोड स्थित घर पर आखिरी सांस ली। प्रिया मराठे के निधन से फैंस भी हैरान हैं। स्वाति आनंद से लेकर ऊषा नाडकरणी ने प्रिया मराठे के निधन पर शोक जाहिर किया है। बता दें कि एक्ट्रेस ने 'पवित्र रिश्ता' के अलावा 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' में अहम भूमिका अदा की थी।