Pati Brahmachari update: सीरियल 'पति ब्रह्मचारी' में ईशा को बुरा सपना आएगा जिसमें उसे बार में डांस करने वाले कुछ मोमेंट्स और लोगों के तानें सुनाई और दिखाई देंगे। ऐसे में आधी रात को ईशा घबराहट में उठ जाएगी ये देख सूरज उसे संभालने की कोशिश करता है। ईशा शांत हो जाए इसके लिए सूरज उसे लोरी सुनाकर सुलाने की कोशिश करेगा। ईशा की हालत देख सूरज को उसपर काफी दया आएगी। सूजर ईशा को पानी भी पिलाएगा ताकि उसका डर कम हो जाए। ऐसे देखना दिलचस्प होगा कि क्या सूरज और ईशा इस बहाने पास आएंगे या नहीं।