छोटे पर्दे पर 3 साल से ज्यादा धमाल मचाने वाला शो 'परिणीति' में इस हफ्ते एक से एक तांडव देखने को मिलेंगे। सीरियल के दर्शकों को इतने साल से जो चाहिए था, आखिरकार उन्हें वही देखने को मिलने वाला है। जी हां आने वाले एपिसोड में हमें दिखाया जाएगा कि आदित्य प्रीत से शादी कर उसे घर ले आएगा और तब शुरु होगा असली मेलोड्रामा। जहां आदित्य की मां प्रीत को बहू के रुप में स्वीकार नहीं करेगी। इसी बीच निशा आ जाती है और प्रीत की मांग पर सिंदूर देखकर बोखलाने लगती है और गुस्से में प्रीत को थप्पड़ भी जड़ देती है। लेकिन मजा तो तब आएगा जब निशा घरवालों से सवाल करते-करते अपना हाथ काट लेगी और बेहोश होके आदित्य की बाहों में गिर जाएगी।