Param Sundari Trailer: साउथ और नॉर्थ का मिलन हो और कुछ धमाकेदार सामने न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म परम सुंदरी का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि बॉलीवुड को लम्बे समय के बाद रिफ्रेशिंग रॉम-कॉम मिलने जा रही है। निर्माता दिनेश विजान के बैनर में बनी परम सुंदरी की कहानी दो अलग-अलग दुनियाओं से आए लोगों की है, जो हालातों में ऐसे बंधते हैं कि इश्क में पड़ जाते हैं लेकिन इनका इश्क इतना भी आसान नहीं है। इसमें कॉमेडी है, ड्रामा है और इमोशन भी है। फिल्म परम सुंदरी 29 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।