म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और उनकी एक्स मंगेतर क्रिकेटर स्मृति मंधाना एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। बीते साल दोनों सात फेरे लेकर एक दूजे के होने वाले थे। लेकिन शादी की एक रात पहले दोनों ने रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया और अलग हो गए। अब हाल ही में स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास को पलाश की बहन पलक और जीजा मिथुन संग एक कैफे में देखा गया। सिर्फ यही नहीं पलक ने स्मृति के पिता के पैर भी छूए। ऐसे में साफ हो गया है कि दोनों परिवारों के बीच सुलह हो गई है। हालांकि फैंस के मन में बस एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या स्मृति और पलाश दोबारा सात फेरे लेंगे?