Chhorii 2 Official Teaser: लौट आया है खौफनाक गांव का कहर, इस बार नुसरत की बेटी पर मंडराएगा मौत का साया

archana vashisht

Updated Mar 25, 2025, 13:51 IST

नुसरत भरूचा की हिट हॉरर फिल्म छोरी का पार्ट 2 आ गया है। फिल्म का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। इस बार डर का डबल महौल है क्योंकि नुसरत को बेटी हो तो गई लेकिन उसकी बेटी के ऊपर किसी डायन की बुरी नजर है। वह नुसरत की बेटी पर काला जादू करती है और अपने कब्जे में ले लेती है। फिल्म में सोहा अली खान की एंट्री हुई है। छोरी 2 का ये टीजर खतरनाक लग रहा है। फिल्म 11 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो जाएगी।