Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार के सपोर्ट में आए नील-ऐश्वर्या, ईशा-समर्थ को जमकर लगाई लताड़

ashna malik

Updated Jan 6, 2024, 17:23 IST

टीवी के चर्चित कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट साथ में 'बिग बॉस 17' में नजर आए थे। हालांकि दोनों ही कलाकार बिग बॉस के घर से बेघर हो चुके हैं। लेकिन दोनों बिग बॉस के घर में हो रही गतिविधियों पर पूरी नजर रखे हुए हैं। हाल ही में टेली टॉक से बातचीत के दौरान ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने अभिषेक कुमार के मसले पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने ईशा मालवीय को फटकारते हुए कहा कि तुम अपने एक्स की तो हुई ही नहीं, अपने करंट की भी नहीं हो। बता दें कि समर्थ संग लड़ाई में ईशा मालवीय पलट गई थीं और उन्होंने समर्थ जुरेल को पोकिंग का शहंशाह कहा था। उन्होंने अभिषेक के हाथ उठाने वाले कदम को सपोर्ट करते हुए कहा कि अगर कोई मेरे साथ ऐसा करता तो मैं भी उसे पीट देती।