कॉफी विद करण सीजन 8 के लेटेस्ट एपिसोड में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर एक सख्त बॉयफ्रेंड थे वे उन्हें लेट नाइट पार्टी नहीं करने देते थे और न ही कहीं बाहर जाने की इजाजत देते थे। उन्होंने अपने जवानी के दिनों को याद करते हुए कहा कि मेरी लाइफ में दो लोग बहुत सख्त थे एक मेरी माँ और दूसरा मेरा बॉयफ्रेंड वह मेरे ऊपर कानून चलाते थे।