शादी का जोड़ा पहनकर National Award लेने आई आलिया भट्ट, पति रणबीर ने ली चुपके-चुपके फोटो

archana vashisht

Updated Oct 17, 2023, 21:26 IST

आलिया भट्ट को आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू द्वारा नेशनल फिल्म अवार्ड से बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला । इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी की साड़ी पहनी थी जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही थी। इस मौके पर रणबीर कपूर भी उनके साथ थे। उनका एक क्यूट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह आलिया भट्ट की फोटो ले रहे हैं।