Bloody Romeo: गैंगस्टर बनकर नानी ने उड़ाया गर्दा, रिलीज हुआ फिल्म का टीजर

Kumar Sarash

Updated Feb 24, 2026, 15:34 IST

साउथ के सुपरस्टार नानी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर एक धमाकेदार ऐलान हुआ। उन्हें डायरेक्टर सुजीत की नई फिल्म 'ब्लडी रोमियो' में लीड रोल मिला है। फिल्म का स्टाइलिश एनिमेटेड टीजर रिलीज हुआ, जिसमें नानी एक तेज-तर्रार "नंबर वन गैंगस्टर" के रूप में दिखे। फिल्म की शूटिंग समर 2026 से शुरू होगी। यह नानी और सुजीत की पहली फिल्म है। 2026 में नानी और विजय देवरकोंडा की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने वाली है। दोनों की गैंगस्टर ड्रामा फिल्में क्रिसमस के आसपास रिलीज हो सकती हैं। नानी की 'ब्लडी रोमियो' क्रिसमस 2026 में आएगी, जबकि विजय की 'राउडी जनाधारणा' भी उसी समय आने की संभावना है।