'संकल्प' में दिखा नाना पाटेकार की एक्टिंग का दम, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म दस्तक देगी सीरीज

Abhay

Updated Feb 28, 2026, 08:51 IST

फिल्ममेकर प्रकाश झा अब फिर उसी सामाजिक-पॉलिटिकल दुनिया में लौट रहे हैं, जिसने उनकी कहानियों को पहचान दी है। उनकी नई वेब सीरीज संकल्प (Sankalp) है, जो जल्द ही अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज से दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का ओटीटी डेब्यू भी हो रहा है। टीजर में नाना पाटेकर का एक नया अवतार देखने को मिल रहा है। एक बार फिर नाना पाटेकर ने लोगों को अपनी एक्टिंग से दीवाना बना लिया। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं नाना पाटेकर की वेब सीरीज संकल्प का ये धांसू टीजर।