'कल्कि 2898 एडी' के दीपिका पादुकोण के आग वाले सीन पर नाग अश्विन ने कही ये बात

Abhay

Updated Jul 8, 2024, 21:25 IST

दीपिका पादुकोण और प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 Ad' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने कुछ ही दिनों में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म की कमाई के साथ-साथ कई सीन्स भी वायरल हो रहे हैं। फिल्म का एक सीन है जिसमें दीपिका पादुकोण आग के बीच में से निकलती हुई नजर आती हैं। दीपिका पादुकोण के इस सीन को लेकर नाग अश्विन डिटेल्स शेयर की है। जिसके बाद इस सीन को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।