Muskan Bamne Interview: टीवी एक्ट्रेस मुस्कान बामने अब 'अनुपमा' के बाद सीरियल 'पुष्पा इंपॉसिबल' में नजर आ रही हैं। टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान मुस्कान बामने ने बताया की उनका किरदार शनाया कहानी में भूचाल लाएगा। शनाया एक बिगड़ैल औलाद का किरदार निभा रही है जिसके पिता काफी अमीर और पॉवरफुल इंसान हैं। मुस्कान ने ये भी बताया की वे अपने इस किरदार के लिए काफी उत्साहित हैं।