Munawar Faruqui ने पहली बार पत्नी मेहजबीन कोटवाला संग शेयर की फोटो, दुबई में संग बिताए रोमांटिक पल

ashna malik

Updated Jul 1, 2024, 15:49 IST

टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' का हिस्सा रह चुके मुनव्वर फारूकी ने अपने अंदाज से हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में तस्वीरें साझा कर फैंस को हैरान कर दिया। दरअसल, मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया पर पहली बार मेहजबीन कोटवाला के साथ फोटो शेयर की, जिसमें दोनों क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। बता दें कि मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें मुनव्वर फारूकी उन्हें किस करते दिखाई दिये थे। बता दें कि दोनों ने दुबई में अपनी शादी के एक महीने पूरे होने पर जश्न भी मनाया था।