नाजीला सिताशी ने बताया मुनव्वर फारुकी संग ब्रेकअप का कारण, बोलीं- उसके कई महिलाओं संग अफेयर थे

प्रियंका झा

Updated Dec 19, 2023, 19:06 IST

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी की पर्सनल लाइफ चर्चा में है। शो में आयशा खान ने उन पर एक साथ दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया था। मुनव्वर के सफाई देने के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड नाजीला सिताशी ने लाइव आकर ब्रेकअप का कारण बताया। नाजीला ने कहा कि मुनव्वर का अगर सिर्फ आयशा के साथ रिलेशनशिप रहता तो मैं माफी भी कर देती। लेकिन उनके रिश्ते कई लड़कियों के साथ थे। इस वजह से मैं मुनव्वर को माफ नहीं कर सकती हूं। मुझे प्यार में धोखा मिला है। मैं मुनव्वर से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती हूं। मुनव्वर और नाजील पिछले 2 साल से एक- दूसके को डेट कर रहे थे। मुनव्वर ने लॉकअप शो जीतने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा किया था।