Maskara में दिल लेगी Vedang Raina-Sharvari की केमिस्ट्री, देखें वीडियो

Rahul Sharma

Updated May 5, 2026, 11:56 IST

Maskara Song: बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का गाना 'मसकारा' रिलीज हो चुका है, जिसमें वेदांग रैना और शरवरी वाघ की जबरदस्त केमिस्ट्री दिल जीत लेगी। खूबसूरत बोलों से सजा ये गाना सीधा दिल को छूता है। 'मसकारा' गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और इसे म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। 'मसकारा' गाना दो जवान हो रहे लवर्स की मासूमियत और उनके जज्बातों को बखूबी पर्दे पर पेश करता है। अगर इसे हाल-फिलहाल में रिलीज हुआ सबसे बेहतरीन रोमांटिक सॉन्ग बोला जाए तो गलत नहीं होगा।