The Family Man Season 3: ज्यादा दिन नहीं करना होगा इंतजार, श्रीकांत तिवारी तीसरे सीजन में काटने वाले हैं बवाल

archana vashisht

Updated Oct 28, 2025, 13:32 IST

The Family Man Season 3: फैंस की फेवरेट सीरीज 'दि फैमिली मैन 3' की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। मनोज बाजपेयी , प्रियामणि, निमरत कौर स्टार यह सीरीज अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रही है। मेकर्स ने सीजन की घोषणा अनोखे अंदाज में की है और फैंस को बताया है कि आपको ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बार शो में मनोज बाजपेयी क्या नया मसाला जोड़ने वाले हैं यह देखना दिलचस्प होगा। राज और डिके निर्देशित यह सीरीज 21 नवंबर, 2025 को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है। यहां देखें पहली लुक