Mannat Spoiler: विक्रांत की आंखों के सामने आया भाई का काला सच

Rahul Sharma

Updated Nov 19, 2025, 18:33 IST

टीवी शो मन्नत में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में शादी का ट्रक चल रहा है, जिसमें बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। अगर शो में आने वाला ताजा ट्विस्ट की बात करें तो विक्रांत के सामने उसके भाई का काला सच आएगा, जिसे जानने के बाद वो पूरी तरह से टूट जाएगा। विक्रांत को समझ नहीं आएगा कि वो इस सच को कैसे एक्सेप्ट करे। बात यहीं नहीं रुके क्योंकि मन्नत और नीतू पर भी गंभीर आरोप लगेंगे, जिसके बाद सबके पैरों की जमीन खिसक जाएगी।