Mannat Update: नीतू को सलाखों के पीछे डालेगा विक्रांत, मन्नत को देगा गुस्से में धक्का
Mannat Update: आयशा सिंह और अदनान खान स्टारर सीरियल 'मन्नत' में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अपकमिंग एपिसोड में विक्रांत पुलिस के साथ आता है और नीतू को गिरफ्तार करने की कोशिश करता है। उसका कहना है कि नीतू ने विशाखा को मारने की कोशिश की है। हालांकि मन्नत नीतू का साथ देती है क्योंकि उसे पता है वो बेकसूर है। मन्नत और धैर्य विक्रांत को शांत और रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन गुस्से में चूर वो किसी की नहीं सुनता। सिर्फ इतना ही नहीं गुस्से में वह मन्नत को धक्का भी दे देता है, जिससे सब हैरान रह जाते हैं। विक्रांत की इस हरकत से मन्नत का दिल टूट जाएगा। नीतू टूट जाती है और बार-बार कहती है कि वह बेगुनाह है। इस बड़े ट्विस्ट के बाद अब दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि अगली कड़ी में कहानी कौन-सा नया मोड़ लेगी।
अगली खबर

19:43

03:11

03:13

02:05
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited









