Mannat update: बाल-बाल बची मन्नत, अनिरुद्ध ने किया ऐश्वर्या का पर्दाफाश

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 14, 2025, 16:42 IST

टीवी का शानदार शो 'मन्नत' में अब काफी ट्विस्ट एंड टंर्स देखने को मिलने वाले हैं। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ऐश्वर्या और अनिरुद्ध में बंदूक को लेकर काफी झड़प होगी । तभी वहां पर मन्नत और विक्रांत आ जाएगें। इसी बीच ऐश्वर्या के हाथ से गोली चल जाएगी और वो गोली सीधा मन्नत के कान से गुजरेगी। यह देख विक्रांत को काफी गुस्सा आ जाएगा और वो अनिरुद्ध को पूल में धकेल देगा। शो में असली मजा तो तब आएगा जब अनिरुद्ध अपनी बेटी मन्नत को ऐश्वर्या का सच बताएगा। लेकिन अब देखना ये है कि क्या मन्नत अपने पिता की बात का यकीन करेगी?