Mangal Laxmi Spoiler: टीवी शो मंगल लक्ष्मी में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ मंगल परफॉर्मेंस की तैयारी में जुडी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ सौम्या उस पर ताने मार रही है। सौम्या-मंगल के बीच चल रही ये लड़ाई अदित की परेशानी का सबब बनती जा रही है क्योंकि उसे समझ नहीं आ रहा है कि वो इस सिचुएशन में क्या करे। सौम्या-मंगल के बीच चल रही टेंशन भले ही इन दोनों को टशन लग रहा हो लेकिन अदित की रातों की नींद इस वजह से उड़ी हुई है।