धमाकेदार सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' में आज देखने को काफी कुछ मिलने वाला है। शो में गायत्री लक्ष्मी को बाबा के पास लेकर जाएगी और तभी बाबा उससे ऐसी बात कहेंगे, जिसे सुनते ही लक्ष्मी दंग रह जाएगी। जी हां, जहां हम सीरियल में रोज कुछ न कुछ देख रहें हैं, वहीं आज के आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि कैसे गायत्री लक्ष्मी को बाबा के पास लेकर जाती है और वहां बाबा उससे कहेगा कि आपके घर में काली शक्ति का साया है। इसी के चलते शो में आगे दिखाया जाएगा कि कार्तिक लक्ष्मी के लिए एक रोमांटिक डेट प्लान करेगा और उसे एक खूबसूरत लाल रंग की ड्रेस भी गिफ्ट करेगा।