CALCULATOR Promo: गोधरा फिल्म के मेकर्स ने साइकलाजिकल थ्रिलर मूवी 'कैलकुलेटर' का किया ऐलान, देखें प्रोमो

Madhav Sharma

Updated Oct 17, 2024, 16:21 IST

एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा सिनेमाघरों में सफलता प्राप्त करने के बाद अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। वहीं इस बीच इस सिनेमा के मेकर्स ने अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। निर्माता बी.जे. पुरोहित और निर्देशक एम.के. शिवाक्ष की अगली फिल्म का नाम 'कैलकुलेटर" है जो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म का एक इंटरेस्टिंग अनाउंसमेंट टीजर सोशल मीडिया में शेयर किया गया हैं। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।