महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स ने नरसिम्हा सहित 7 फिल्मों का किया ऐलान, जानिए कब महावतार परशुराम की गूंजेंगी दहाड़
होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने अपनी एनिमेटेड फ्रेंचाइज महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की बड़ी घोषणा कर दी है। इस बड़े ऐलान के बाद फैंस के बीच काफी ज्यादा खुशी का मौहाल है। इस सीरीज में भगवान विष्णु के दस अवतारों की कहानियां दिखाई जाएंगी। इसकी सीरीज की शुरुआत महावतार नरसिम्हा से होगी जो 2025 में रिलीज होगी। वही महावतार परशुराम 2027 में रिलीज होगी। महावतार रघुनंदन 2029 में रिलीज होगी। महावतार धावकादेश 2031 में रिलीज होगी। महावतार गोकुलानंद 2033 में रिलीज होगी। वही महावतार कल्कि पार्ट 1 2035 में रिलीज होगी। महावतार कल्कि पार्ट 2 2037 में रिलीज होगी। महावतार नरसिंह का डायरेक्शन अश्विन कुमार कर रहे हैं और इसे क्लीम प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जा रहा है।
अगली खबर

05:24

03:14

01:06

00:20
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited