Maharani Season 4 Trailer: हुमा कुरेशी, विपिन शर्मा और श्वेता बसु प्रसाद स्टारर वेब सीरीज 'महारानी 4' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। महारानी 4 में रानी भारती अब बिहार से निकलकर दिल्ली की बड़ी राजनीति में आती हैं। पहले वो एक घरेलू महिला थीं, जिन्हें अचानक राजनीति में धकेल दिया गया। अब महारानी की टक्कर देश के प्रधानमंत्री से होगी। इस लड़ाई में उनके अपने ही उन्हे धोखा देंगे। इस सीजन रानी की बेटी बन श्वेता बसु प्रसाद स्क्रीन पर आज करेंगी। छोटी लड़ाइयों से मिली हिम्मत से वह धोखे, भ्रष्टाचार और बड़े दांव वाली साजिशों का सामना करती हैं। नवंबर 7 को ये सीरीज रिलीज होगी ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव नाउ पर।