Luv Ki Arrange Marriage: 'लव की अरेंज मैरिज' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, अवनीत कौर-सनी सिंह की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

Poonam Shukla

Updated Jun 1, 2024, 11:49 IST

अवनीत कौर और सनी सिंह की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लव की अरेंज मैरिज ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म में अवनीत और सनी के अलावा अन्नू कपूर और सुप्रिया पाठक भी अहम रोल में नजर आएंगे। इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब लव को इशिका मिलती है तो वह उससे शादी करने का फैसला करता है। लेकिन उसके विधुर पिता को इशिका की माँ से प्यार हो जाता है। इसका निर्देशन इशरत आर खान ने किया है। लव की अरेंज मैरिज 14 जून को जी5 पर रिलीज की जाएगी।