Life Hill Gayi Trailer Released: दिव्येंदु-कुशा कपिला की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी, जानें ओटीटी पर कब आएगी ये फिल्म

Priyanka Jha

Updated Jul 19, 2024, 21:12 IST

दिव्येंदु, कुशा कपिला और मुक्ति मोहन की फिल्म लाइफ हिल गई का ट्रेलर रिलीज हो गया। ट्रेलर में दिव्येंदु और कुशा के बीच में दादा जी की प्रॉपर्टी को लेकर जंग होने वाली है। ट्रेलर की शुरुआत में दादाजी दोनों भाई-बहनों को हॉटल गुड विला को बेेहतर बनाने का टास्क देते हैं। वो कहते हैं तुम दोनों में से जो भी इस टास्क को जीतेगा। उसे अपनी सारी प्रॉपर्टी दूंगा। कुशा और दिव्येंदु के बीच जमकर लड़ाई होती है। वहीं, दिव्येंदु और मुक्ति मोहन के बीच क्यूट रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगा। इस सीरीज में कॉमेडी और रोमांस का भरपूर तड़का देखने को मिलने वाला है। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। ये फिल्म 9 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।