LEO Official Trailer (Hindi): थलापति विजय और संजय दत्त के एक्शन ने जीता दिल, रिलीज हुआ लियो का दमदार ट्रेलर

माधव शर्मा

Updated Oct 6, 2023, 08:48 IST

थलापति विजय और संजय दत्त की फिल्म लियो (Leo) का ट्रेलर अब सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में थलापति विजय और संजय दत्त का दमदार एक्शन नजर आ रहा है। मूवी दशहरे के मौके पर 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले अब लियो का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।