Shahid Kapoor-Kriti Sanon की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का पहला गाना हुआ रिलीज, यहां देखें पूरी वीडियो

माधव शर्मा

Updated Jan 12, 2024, 12:15 IST

शाहिद कपूर और कृति सेनन पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' अगले महीने 9 फरवरी 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला गाना 'लाल पीली अखियाँ' आज यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। दोनों की अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाले हैं।