KSBKB2: एकता कपूर के शो पर अमर उपाध्याय का बड़ा खुलासा, 200 एपिसोड के बाद लगेगा ताला!

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 8, 2025, 15:08 IST

8 साल से टीवी पर राज करने वाला शो "क्योंकि सास भी बहू थी" एक बार फिर से राज करने के लिए आ चुका है। हाल ही में शो के एक्टर अमर उपाध्याय ने टेली टॉक की खास बात चीत में इतनी सारी चीजों का खुलासा किया, जिसे सुनकर सारे हैरान हो जाएगें। जी हां अमर उपाध्याय ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे आज के जेन-जी भी इस शो को इतना पसंद कर रहें हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि मेरे दोनों बच्चों ने जब सुना कि उनके पापा फिर से टीवी पर मिहीर के रूप में वापसी करने वाले हैं, तो वो बहुत खुश हो गए। इंटरव्यू में आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि "एकता ने मेरी तारीफ करते हुए बोला कि तू बूढ़ा कब होगा"। लेकिन शॉकिंग बात तो तब लगी जब एक्टर ने बताया कि सीजन 2 इस बार 200 एपिसोड के आसपास रहेगा और इसी के साथ मिहिर ने शो में आए नए लोगों की तारीफ की। बस इतना ही नहीं उन्होंने सीजन 2 में अपनी शानदार फर्स्ट एंट्री के लिए मेकर्स को बोला "ये अच्छा सुझाव था।"