Kunickaa Sadanand's Tearful Tribute to Dharmendra: सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' से बाहर होने के बाद कुनिका सदानंद ने टेली टॉक से बात करते हुए बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को याद किया। कुनिका सदानंद ने बताया कि धर्मेंद्र जी बदलते समय के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहे। कुनिका ने धर्मेंद्र जी के साथ दो या तीन फिल्में की हैं। 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट रहीं कुनिका ने कहा कि धर्मेंद्र अपने पीछे एक बड़ी विरासत छोड़कर जा रहे हैं। वो असल जिंदगी में भी हीरो थे।