कृति सेनन बनी आलिया भट्ट की पड़ोसी, राहा से मिलने के लिए बेताब है एक्ट्रेस

archana vashisht

Updated Oct 18, 2023, 21:08 IST

हाल ही में नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर आलिया भट्ट और कृति सेनन एक साथ ट्विनिंग करती नजर आई । दोनों के फोटो एक साथ खूब वायरल हो रहे हैं। अब इसी के बीच एक और खुशखबरी सामने आ रही है जी हां एक्ट्रेस कृति सेनन अब आलिया भट्ट की पड़ोसी बन गई है। इसकी जानकारी खुद दोनों ने बातचीत करते हुए शेयर की है। कृति सेनन आलिया भट्ट के पड़ोस में शिफ्ट हो गई हैं। कृति सेनन अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा से मिलने के लिए बहुत एक्साइटड हैं।