Latak Jaiba Song: आकांशा पुरी संग खेसारी लाल यादव ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Nov 21, 2024, 17:36 IST

Latak Jaiba Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के आए दिन नए-नए गाने यूट्यूब पर धूम मचाते रहते हैं। इस समय भी खेसारी लाल यादव का नया गाना 'लटक जाईबा' (Latak Jaiba) खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ आकांक्षा पुरी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने फैन्स को दीवाना बना दिया है। खेसारी और आकांशा इस गाने में जोरदार डांस करते हुए दिख रहे हैं। फैन्स के बीच यह खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है। आइए देखें इस गाने का शानदार वीडियो...