Khanzaadi ने अपनी बिग बॉस 17 की जर्नी को लेकर दिया शॉकिंग बयान, बोलीं-मैंने लोगों को निराश...

Priyanka Jha

Updated May 11, 2024, 20:10 IST

बिग बॉस 17 फेम फिरोजा खान उर्फ खानजादी को बिग बॉस 17 से फेम मिला था। शो में उन्हें लोगों ने खूब सपोर्ट किया था। लेकिन रैपर ने अपने जिद्द के चलते अपनी परफॉर्मेंस को खराब कर दिया। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खानजादी ने अपनी बिग बॉस 17 की जर्नी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी गलती का एहसास है। मैंने लोगों को काफी निराश किया है। मेरे घर जाने की जिद्द ने सारा गेम खराब कर दिया। लेकिन मैंने इस चीजों से सीखा है। समझा करो नई-नई हूं ना। रैपर ने शो में सलमान खान से भी पंगा ले लिया था। हालांकि सलमान उन्हें समझाते रहे कि इस तरह से तुम्हारी परफॉर्मेंस खराब हो जाएगी। रैपर इन दिनों अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो पर काम कर रही हैं।