Special Ops 2 Trailer: नए अवतार में नजर आए हिम्मत सिंह, इस दिन रिलीज होगी सीरीज

Abhay

Updated Jun 16, 2025, 15:06 IST

Special Ops 2 Trailer: वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 2' (Special Ops 2) का धमाकेदार ट्रेलर को रिलीज हो गया है। जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होने वाली इस सीरीज में के.के. मेनन (Kay Kay Menon) रॉ एजेंट हिम्मत सिंह (Himmat Singh) के रोल में वापसी कर रहे हैं। ट्रेलर में साइबर आतंकवाद और AI के खिलाफ हिम्मत की टीम की जंग दिखाई गई है। करण टाकर (Karan Tacker), विनय पाठक (Vinay Pathak), और नए स्टार्स ताहिर राज भसीन (Tahir Raj Bhasin) व प्रकाश राज (Prakash Raj) भी नजर आए। सीरीज 11 जुलाई को रिलीज होगी।