Katrina Kaif ने फैन को लगाई तेज फटकार, वायरल वीडियो में बेहद नाराज होती दिखीं एक्ट्रेस

माधव शर्मा

Updated Dec 13, 2023, 14:13 IST

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ की एक फैन के साथ मुलाकात का एक पुराना वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में जहां एक फैन पर कैटरीना कैफ को चिल्लाते हुए देखा जा रहा है। कैटरीना कहती हैं, 'आपको एक बेहतर रवैया अपनाने की ज़रूरत है,' आमतौर पर शांत रहनें वाली एक्ट्रेस को इस तरह देखना कई लोगों के लिए हैरान करने वाला है। कैटरीना कैफ की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, आइए एक्ट्रेस के इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।