क्या प्रेग्नेंट हैं Katrina Kaif, संजय दत्त ने खींचा Welcome 3 से हाथ

Priyanka Jha

Updated May 21, 2024, 22:25 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों लंदन में हैं। विक्की और कैटरीना का हाल ही में वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में विक्की करीना को हाथ थामे हुए वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ब्लैक कलर के ओवरसाइज कोट में दिखाई दे रही हैं। फैंस का दावा है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है। उन्होंने ब्लैक कलर के ओवरकोट से अपना बेबी बंप छिपाया है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी रुमर को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया। संजय दत्त ने अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम 3 से बैकआउट कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर ने क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया है। मेकर्स को समझ नहीं आ रहा है कि संजय के शॉर्ट पार्ट्स को रखें या डिलीट कर दें। रणवीर सिंह ने प्रशांंत वर्मा की फिल्म राक्षस से अपने हाथ खींच लिए है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर और मेकर्स के बीच में क्रिएटिव डिफरेंस हो गया है जिस वजह से एक्टर ने फिल्म को छोड़ दिया।