कार्तिक आर्यन ने कश्मीर में लिया पहली बार Ice Bath का मजा, वीडियो वायरल

प्रियंका झा

Updated Sep 30, 2023, 18:08 IST

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर आइस बाथ लेते हुए वीडियो शेयर किया है। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर आइस बाथ के मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक के वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्टर पहली बार किसी सपोर्ट्स ड्रामा पर काम कर रहे हैं।