Chandu Champion के सेट पर बाल-बाल बचे थे कार्तिक आर्यन, भयानक हादसा याद कर कांप गए एक्टर

ashna malik

Updated Jul 5, 2024, 16:57 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं. आखिरी बार वह 'चंदू चैंपियन' में नजर आए, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। लेकिन हाल ही में चंदू चैंपियन को लेकर कार्तिक आर्यन ने खुलासा किया है कि उनके साथ सेट भयानक हादसा हुआ था, जिससे वह आज भी सहमे हुए हैं। कार्तिक आर्यन ने बताया कि सेट पर वॉर सीन का रिहर्सल करते वक्त विस्फोटक अपने आप फट गया था। इसमें वह बाल-बाल बचे थे। चंदू चैंपियन के सेट पर हुए इस हादसे ने कार्तिक आर्यन के मन में आज भी खौफ बना दिया है।