कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे ने मचाया धमाल, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

Kumar Sarash

Updated Nov 28, 2025, 17:03 IST

TMMTMTTM Title Song Out release: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में कार्तिक और अनन्या की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। इस बीच फिल्म का टाइटल ट्रैक आउट हो गया है। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का टाइल ट्रैक का वीडियो शेयर किया। इस गाने में कार्तिक समंदर किनारे बीच पर अनन्या पांडे के साथ रोमांस कर रहे हैं। अनन्या के लुक को देखकर लोग क्लीन बोल्ड हो गए है। बताते चलें कि फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी 25 दिसंबर को रिलीज होगी।