KKK 14: असीम रियाज को करणवीर मेहरा का दो टूक जवाब, बोले- स्टेरॉइड्स ने तुम्हारे दिमाग पर असर किया है

ashna malik

Updated Oct 3, 2024, 15:40 IST

टीवी के मशहूर एक्टर करण वीर मेहरा और असीम रियाज के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। दरअसल, खतरों के खिलाड़ी 14 से असीम रियाज को गलत रवैये के कराण निकाल दिया गया था। 'खतरों के खिलाड़ी 14' के फिनाले के बाद करणवीर मेहरा ने असीम रियाज के सिलसिले में मीडिया संग बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा कि कम उम्र में मिला स्टारडम असीम रियाज के सिर पर चढ़ गया है। इस बात से असीम रियाज ने उन्हें ट्विटर पर फटकार लगाते हुए कहा था, "इस बेवकूफ को मुझे नीचा दिखाकर ये साबित करना है कि इसने 40 की उम्र में कुछ कर दिखाया है।" इसपर करणवीर मेहरा ने उन्हें जवाब दिया, "लगता है स्टेरॉइड्स ने तुम्हारे दिमाग पर असर कर दिया है। मुझे नहीं लगता कि तुम्हें इसे समझने के लायक भी बनाया गया है। ब्रो।"