Karan Kundrra ने तेजस्वी संग अपने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, बताया-कब करेंगे शादी?

प्रियंका झा

Updated Mar 12, 2024, 16:43 IST

करण कुंद्रा की फिल्म तेरे क्या होगा लवली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में करण के साथ इलियाना डिक्रूज और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में करण के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म की कहानी रंगभेद और दहेज के स्टायर पर आधारित है। करण ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्म को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म में जो मैं कैरेक्टर कर रहा हूं। वो मुझसे बहुत मैच करता है। उन्होंने कहा कि मैं लोग के रिएक्शन से खुश हूं। लोगों को फिल्म पसंद आया है। एक्टर ने अपनी फिल्म के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि मैं और तेजस्वी प्रकाश एक-दूसरे को लेकर बहुत सेक्योर है।