रणवीर-आलिया के लिए करण जौहर ने साझा किया प्यारा सा नोट, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Dec 27, 2023, 17:11 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लीड एक्टर्स रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के लिए एक प्यारा सा पोस्ट साझा किया है। करण जौहर ने दोनों एक्टर्स के साथ एक प्यारी सी सेल्फी भी साझा की है। वहीं दूसरी ओर अजय देवगन ने एक बार फिर 'सिंघम 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। एक सीन के दौरान अजय देवगन की आंख में चोट लग गई थी। इसके अलावा ट्विंकल खन्ना ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'बादशाह' के दौरान शूटिंग करने को याद किया।